सिरपुर तालाब , इंदौर | Sirpur Talab, Indore

इंदौर का सिरपुर तालाब रामसर साइट में शामिल | इंदौर के सिरपुर तालाब को मिला रामसर साइट का दर्जा | मध्यप्रदेश को मिला तीसरी रामसर साइट सिरपुर तालाब , इंदौर

03 अगस्त 2022 को भारत की नई 10 साइट को रामसर साइट में शामिल किया गया था जिसमें मध्यप्रदेश के इंदौर का सिरपुर तालाब को रामसर साइट ( आर्द्रभूमि / वेटलैंड ) में शामिल कर लिया गया है।

Note :- 03 अगस्त, 2022 को देश में नई घोषित 10 रामसर साइट्स –

  1. रंगनाथित्तु – कर्नाटक
  2. नंदा लेक – गोआ
  3. सतकोशिया गॉर्ज – ओडिशा
  4. मन्नार की खाड़ी बायोस्फियर रिजर्व – तमिलनाडु
  5. वेम्बानूर वेटलैंड काम्प्लेक्स – तमिलनाडु
  6. उदय मार्तण्डपुरम पक्षी अभ्यारण – तमिलनाडु
  7. वेलोड पक्षी अभ्यारण – तमिलनाडु
  8. कूंथानकुलम पक्षी अभ्यारण – तमिलनाडु
  9. वेदांथांगल पक्षी अभ्यारण – तमिलनाडु
  10. सिरपुर तालाब – इंदौर, मध्य प्रदेश

सिरपुर तालाब की जानकारी

सिरपुर तालाब मध्य प्रदेश के तीसरी रामसर साइट है इसके पहले भोपाल के भोज ताल (बड़ा तालाब) को वर्ष 2002 में तथा शिवपुरी की सांख्य सागर झील को ( 26 जुलाई 2022 में ) रामसर साइट में शामिल कर लिया गया था I

सिरपुर तालाब इंदौर में इंदौर-धार रोड पर स्थित है। झील और उसके आसपास के संरक्षित क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 800 एकड़ (लगभग 3.6 वर्ग किलोमीटर) है और यह इंदौर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आता है।

सिरपुर तालाब का निर्माण 20वीं सदी की शुरुआत में इंदौर राज्य के होल्करों द्वारा किया गया था।

सिरपुर तालाब रामसर साइट प्रवासी और रहवासी पक्षियों का एक महत्वपूर्ण स्थल है।

द बर्ड्स ऑफ सिरपुर नामक पुस्तक में कुल लगभग 130 प्रजातियों को सूचीबद्ध किया गया है।

बर्डलाइफ इंटरनेशनल द्वारा तालाब को 2015 में मध्य प्रदेश के 19 महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्रों (आईबीए) में से एक के रूप में मान्यता दी गई थी।

प्रदेश में विशेष पक्षी क्षेत्र के रूप में सिरपुर तालाब 18वां स्थान प्राप्त है।

वर्ष 2019 में मध्य प्रदेश सरकार ने सिरपुर तालाब को राष्ट्रीय महत्व का स्थान घोषित किया था I

बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी ने सिरपुर तालाब को विशेष पक्षी क्षेत्र घोषित किया है I

सिरपुर तालाब ऑस्ट्रेलियाई पक्षी फ्लेमिंगो के लिए जाना जाता है I

पर्यावरणविद भालू मोंडे कई दशकों से सिरपुर तालाब के संरक्षण का प्रयास कर रहे हैं जिनके अथक प्रयास एवं जागरूकता का फल स्वरूप सिरपुर तालाब को मध्य प्रदेश की तीसरी रामसर साइट का गौरव प्राप्त हुआ I

Note :- 3 अगस्त 2022 को मध्य प्रदेश के सिरपुर तालाब को रामसर साइट में शामिल कर लिया गया है तथा 13 अगस्त 2022 को इंदौर के यशवंत सागर को भी रामसर साइट में शामिल कर लिया गया है इस प्रकार प्रदेश में अब कुल 4 रामसर साइट्स हो गई है

1. भोज ताल (बड़ा तालाब) , भोपाल – 2002

2. सांख्य सागर झील , शिवपुरी – 26 जुलाई 2022

3. सिरपुर तालाब , इंदौर – 3 अगस्त 2022

4. यशवंत सागर , इंदौर – 13 अगस्त 2022

सिरपुर तालाब को रामसर साइट बनाए जाने से लाभ

मध्यप्रदेश के इंदौर के सिरपुर तालाब को रामसर साइट (वेटलैंड) में शामिल किए जाने से इसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान बढ़ेगी साथ ही यहां पर आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

सिरपुर तालाब शोध के नए केंद्र के रूप में भी उभरेगा क्योंकि पर्यावरण व पक्षी विज्ञानी शोध के लिए ऐसे स्थलों का चयन करते हैं जहां पर जैव विविधता अधिक हो। यहां यहां पक्षियों के लगभग 130 प्रजातियों को सूचीबद्ध किया गया है। ऐसे में अब यहां पर देशभर के पर्यावरण व जीव विज्ञानी आकर शोध कर सकेंगे।

रामसर स्थान का टैग किसी भी स्थल की मज़बूत सुरक्षा व्यवस्था पर निर्भर करता है और अतिक्रमण के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है I

भारत में रामसर स्थल

भारत 1 फ़रवरी, 1982 को रामसर संधि में शामिल हुआ

भारत में सर्वप्रथम 1981 में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान ( राजस्थान ) तथा चिल्का झील ( ओडिशा ) को रामसर स्थलों की सूची में शामिल किया गया I

भारत में सर्वाधिक रामसर साइट्स तमिलनाडु मे 14 हैं

भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल :- सुंदरवन वेटलैंड [ पश्चिम बंगाल 4230 वर्ग किमी ]

Leave a Comment