one Liner GK in Hindi राज्यपाल

1. राज्यपाल की नियुक्ति किस अनुच्छेद में वर्णित है ? :- अनुच्छेद 155

2. राज्य की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित होती है ? :- राज्यपाल में

3. राज्य सरकार का कार्यकारी अध्यक्ष कौन है ? :- राज्यपाल

4. भारतीय राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है ? :- राष्ट्रपति

5. राज्यपाल अपना त्यागपत्र किसे देता है ? :- राष्ट्रपति को

6.किसको हटाने का प्रावधान संविधान में नहीं है ? :- गवर्नर

7.किसको महाभियोग के बिना हटाया जा सकता है ? :- किसी राज्य के राज्यपाल को

8.भारतीय संविधान के अनुसार राज्य का अधिशासी प्रधान कौन होता हैं ? :- राज्यपाल

9.राष्ट्रपति किसकी सलाह पर किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति करते हैं ? :- प्रधानमंत्री

10.राज्य सरकार का संवैधानिक प्रमुख होता है :- राज्यपाल

11.सामान्य रूप से राज्यपाल का कार्यकाल होता है : – 5 वर्ष

12.राज्यपाल राज्य में किसका प्रतिनिधि होता है :- राष्ट्रपति का

13.उपराज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है ? :- राष्ट्रपति

14.राज्यपाल पद पर बना रहता है :- राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त

15.राज्यपाल को प्रतिमाह कितना वेतन प्राप्त होता है ? :- 1,10,000 रु०

16.राज्यपाल का वेतन और भत्ता किस कोष से आता vec delta , ? :- राज्य की संचित निधि से

17.राष्ट्रपति शासन में राज्य का प्रमुख शासन संचालक कौन करता है :- राज्यपाल

18.राज्य मंत्री परिषद का गठन कौन करता है :- राज्यपाल

19.यदि संबंधित राज्य की विधायिका राज्यपाल को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव पारित करती है तो वह पद मुक्त किया जा सकता है :- नहीं

20.राज्यों के गवर्नर संविधान के अन्तर्गत किसके प्रति अपने आचरण के लिए उत्तरदायी होते हैं :- राष्ट्रपति

21.भारतीय संविधान के अनुसार राज्यों की विधायिका में सम्मिलित है :- राज्यपाल, विधानसभा एवं विधान परिषद जहां इसका अस्तित्व है

22.कौन भारत के राष्ट्रपति की इच्छा तक ही पद पर बना रहता है :- राज्यपाल

23.राज्यपाल के पद पर नियुक्ति की न्यूनतम उम्र सीमा है :- 35 वर्ष

24.राज्यपाल को पद की गोपनीयता की शपथ कौन दिलावाता है :- राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

25.संविधान के अनुसार राज्यपाल पद पर नियुक्त होने के लिए क्या अहर्ताएं होनी चाहिए :- वह भारत का नागरिक हो एवं 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो, वह संसद या किसी राज्य के विधानमंडल का सदस्य न हो, वह कोई अन्य लाभ का पद धारण न करता हो

26.राज्यपाल की नियुक्ति से सम्बन्धित महत्वपूर्ण परम्परा है :- एक राज्य में किसी अन्य राज्य के निवासी को ही राज्यपाल नियुक्त किया जाता है

27.राज्यपाल को किस प्रकार की शक्ति प्राप्त नहीं है :- सैन्य एवं राजनयिक शक्ति

28.राज्यपाल किसकी नियुक्ति नहीं कर सकता है :- राज्य के उच्च न्यायालय के सदस्य

29.क्या राज्य के उच्च न्यायालय में न्यायाधीश की नियुक्ति के समय राष्ट्रपति संबंधित राज्यपाल से परामर्श करता है :- हां

30.राज्यपाल विधानसभा में आंग्ल भारतीय समुदाय के कितने व्यक्तियों को मनोनीत कर सकता है – 1

31.राज्यपाल अपने राज्य के विधान परिषद (यदि विधानमंडल द्विसदनीय है ) मे निम्न में से किन क्षेत्रों से संबंधित व्यक्तियों को मनोनीत कर सकता है :- कला और साहित्य, विज्ञान, सामाजिक सेवा व , , सहकारिता आंदोलन

32.राज्यपाल विधान परिषद में अधिक से अधिक कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है :- निश्चित संख्या नहीं

39.भारत के किसी राज्य की राज्यपाल बनने वाली प्रथम महिला थी :- सरोजिनी नायडू

40.किसकी अनुमति के बिना राज्य की विधानसभा में कोई धन विधेयक पेश नहीं किया जा सकता :- राज्यपाल

41.राज्य स्तर पर मंत्रिपरिषद के मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है :- राज्यपाल

42.राज्यपालों के लिए एक मार्ग निर्देशक सिद्धांत निर्धारित करने की अनुशंसा किस समिति/ आयोग ने की थी :- प्रशासनिक सुधार आयोग

43.राज्यपाल की स्वस्थ भूमिका है :- केंद्र और राज्य के मध्य कड़ी की

44.राज्यपाल को कौन सी शक्ति प्राप्त नहीं है :- मृत्यु के दंड को दंडादेश के विरुद्ध क्षमादान का

45.विधान मंडल द्वारा पारित विधेयक के संदर्भ में राज्यपाल क्या निर्णय ले सकता है :- स्वीकार कर सकता है अथवा अस्वीकार कर सकता है, पुनर्विचार के लिए , विधानमंडल वापस भेज सकता है या राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए सुरक्षित रह सकता है

46.गवर्नर द्वारा जारी किया गया अध्यादेश किसके द्वारा मंजूर किया जाता है :- विधानमंडल

47.जम्मू कश्मीर का सदर रियासत पदनाम कब बदल कर राज्यपाल कर दिया गया :- 1965 ईस्वी में

48.किसी राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है :- राज्यपाल

49.किसी राज्य के राज्यपाल को कौन सी शक्ति प्राप्त नहीं है :- विधानसभा स्थगित करने का

50.राज्यपाल द्वारा जारी किए गए अध्यादेशों पर कौन सी कार्यवाही आवश्यक होती है :- राज्य विधान मंडल की स्वीकृति

51.राज्य विधानमंडल के अनुमोदन के बिना राज्यपाल द्वारा जारी अध्यादेश कितनी अवधि के लिए लागू रहेगा :- 6 सप्ताह

52.राज्य सरकार को बर्खास्त किया जा सकता है :- राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा

53.विधानसभा में धन विधेयक किसकी पूर्व अनुमति पर पेश होता है :- राज्यपाल

54.राज्यपाल का पद गाड़ी के पांचवें पहिए के सामान बन कर रह गया था :- नेहरू युग में

55.राज्यपाल का मुख्य सलाहकार कौन रहता है :- मुख्यमंत्री

56.स्वतंत्र भारत में निम्नलिखित में से कौन सी महिला किसी राज्य की पहली राज्यपाल थी :- श्रीमती सरोजनी नायडू

57.राजकीय विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति कौन होता है :- राज्य का राज्यपाल

58.भारत के किस राज्य में प्रथम महिला राज्यपाल बनी थी :- उत्तरप्रदेश

59.राज्य सरकार के कार्य किसके नाम से कार्यान्वित किए जाते हैं :- राज्य के राज्यपाल

60.राज्य वित्त आयोग का गठन कौन करता है :- राज्यपाल

61.पंजाब का राज्यपाल अपने दायित्व के साथ-साथ कहां का प्रशासक होता है :- चंडीगढ़ का


होम पेज यहां क्लिक करें

Leave a Comment