one Liner GK in Hindi राज्यसभा

1.केंद्र में राज्यों के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाली सभा है :- राज्यसभा

2.संसद का स्थाई एवं उच्च सदन है :- राज्यसभा

3.राज्यसभा को स्थाई सदन कहते हैं क्योंकि :- इसे विघटित नहीं किया जा सकता है

4.राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के सदस्यों के नामांकन का नियम किस देश के संविधान से लिया गया है :- आयरलैंड

5.राज्यसभा के प्रति कौन उत्तरदाई नहीं है :- मंत्री परिषद

6.राज्यसभा का अध्यक्ष ( सभापति ) :- उप राष्ट्रपति ( पदेन अध्यक्ष ) होता है

7.राज्यसभा का सर्वप्रथम गठन कब हुआ :- 3 अप्रैल 1952

8.राज्य सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी :- 13 मई 1952

9.राज्यसभा के पहले समूह की सेवानिवृत्त कब हुई :- 2 अप्रैल 1954

10.वर्तमान में राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है :- 250

11.वर्तमान समय में राज्यसभा में सदस्यों की प्रभावी संख्या कितनी है :- 245

12.राज्यसभा में निर्वाचित सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी है :- 238

13.राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्य मनोनीत किए जाते हैं :- 12

14.राज्यसभा में प्रतिनिधित्व होता है :- राज्यों का तथा संघ शासित क्षेत्रों का

15.जिन संघ शासित क्षेत्रों में विधानसभा में नहीं होती हैं उनके प्रतिनिधि किस प्रकार चुने जाते हैं :- विशेष निर्वाचन मंडल द्वारा

16.राज्यसभा में सदस्यों का निर्वाचन होता है :- अनुपातिक प्रतिनिधित्व के अनुसार एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा

17.राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कौन करता है :- विधानसभा के निर्वाचित सदस्य

18.राज्यसभा में राज्यों का प्रतिनिधित्व किस बात पर निर्भर करता है :- राज्य की जनसंख्या पर

19.राज्यसभा में किस राज्य के प्रतिनिधियों की संख्या सर्वाधिक है :- उत्तर प्रदेश

20.उत्तर प्रदेश में से राज्यसभा के लिए कितने सदस्य चुने जाते हैं :- 31

21.राज्यसभा में सर्वाधिक प्रतिनिधित्व के आधार पर राज्यों का सही अवरोही क्रम है :- उत्तर प्रदेश , महाराष्ट्र , तमिलनाडु

22.किस संघ शासित क्षेत्र का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व है :- दिल्ली व पुदुचेरी

23.राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से राज्यसभा के लिए कितने सदस्य निर्वाचित होते हैं :- 3

24.मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए कितने सदस्य निर्वाचित होते हैं :- 11

25.किन राज्यों की राज्यसभा सीटें मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीटों के बराबर हैं :- गुजरात तथा आंध्र प्रदेश

26.बिहार से राज्यसभा के लिए कितने सदस्य निर्वाचित होते हैं :- 16

27.राज्यसभा के सदस्यों के लिए न्यूनतम आयु है :- 30 वर्ष

28.राज्य सभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है :- 6 वर्ष

29.राज्यसभा के सदस्य चुने जाते हैं :- 6 वर्ष के लिए

30.राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य प्रत्येक कितने वर्ष के पश्चात सेवानिवृत्त होते हैं और नए एक तिहाई सदस्य उनका स्थान लेते हैं :- 2 वर्ष

31.क्या राष्ट्रपति लोकसभा की भांति राज्यसभा को भंग कर सकता है :- नहीं

32.क्या राज्यसभा के सभी सदस्यों का निर्वाचन एक साथ होता है :- नहीं

33.लोकसभा की भांति राज्यसभा कभी बंद नहीं होती किंतु :- प्रत्येक 2 वर्ष बाद उसके एक तिहाई सदस्यों की सदस्यता समाप्त हो जाती है

34.लोकसभा और राज्यसभा में किस बात का अंतर है :- लोकसभा का निर्वाचन कोई भी प्रत्याशी भारत के किसी भी राज्य से लड़ सकता है , परंतु राज्यसभा का प्रत्याशी सामान्यत : वही होना चाहिए जहां से वह प्रत्याशी बन रहा है

35.लोकसभा और राज्यसभा में गणपूर्ति ( कोरम ) संख्या है :- कुल सदस्य संख्या का 1/10

36.राज्यसभा में गणपूर्ति ( कोरम ) के लिए निर्धारित संख्या है :- 25

37.राज्यसभा का सभापति कौन होता है :- उपराष्ट्रपति

38.किस सदन में अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता है :- राज्यसभा

39.राज्यसभा के सभापति का चुनाव कौन करता है :- लोक सभा राज्यसभा के सभी सदस्य

40.राज्यसभा का सभापति :- लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से चुना जाता है

41.राज्यसभा के सभापति की अनुपस्थिति में राज्यसभा का कार्य संचालन कौन करता है :- उपसभापति

42.राज्यसभा के उपसभापति का निर्वाचन कौन करता है :- राज्यसभा के सदस्य

43.राज्यसभा का सभापति संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कर सकता है :- नहीं

44.राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना कौन जारी करता है :- निर्वाचन आयोग

45.राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन होता है :- राज्य के विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा

46.स्वतंत्र भारत में राज्यसभा के प्रथम सभापति कौन थे :- डॉ. एस. राधाकृष्णन

47.राज्यसभा की प्रथम महिला महासचिव कौन थी :- बी. एस. रामादेवी

48.सर्वप्रथम किस फिल्म अभिनेता को राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया था :- पृथ्वीराज कपूर

49.राज्यसभा के लिए नामित प्रथम फ़िल्म अभिनेत्री कौन थी :- नरगिस दत्त

50हिंदी साहित्यकार जो राज्यसभा का सदस्य था :- रामधारी सिंह दिनकर

51.खिलाड़ी जो कि राज्यसभा के सदस्य थे :- सचिन तेंदुलकर , एम. सी. मैरी कॉम , नवजोत सिंह सिद्धू , दारा सिंह

52.साहित्य , विज्ञान , कला तथा समाज सेवा इन क्षेत्रों से राष्ट्रपति 12 व्यक्तियों को मनोनीत करते हैं इसमें खेल शब्द का उल्लेख नहीं है तब खिलाड़ी किस क्षेत्र से चुने जाते हैं :- कला

53.प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त होते समय कौन राज्यसभा का सदस्य था :- इंदिरा गांधी , इंद्र कुमार गुजराल तथा मनमोहन सिंह

54.राज्यसभा के संदर्भ में कौन सा कथन सही है :- इसके एक तिहाई सदस्य प्रति 2 वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं

55.राज्यसभा की एकांतिक शक्ति के अंतर्गत आता है :- अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन

56.किसके संबंध में राज्यसभा को लोकसभा की अपेक्षा अधिक अधिकार प्राप्त हैं :- नई अखिल भारतीय सेवाओं का गठन करना

57.राज्यसभा को कौन ऐसे अनन्य अधिकार प्राप्त है जो लोकसभा को नहीं प्राप्त हैं :- राज्य सूची के किसी विषय को राष्ट्रीय महत्व का घोषित करना तथा अखिल भारतीय सेवा स्थापित करने का अधिकार संघ सरकार को देना

58.नई अखिल भारतीय सेवाएं स्थापित करने की दृष्टि से विशेष महत्व है :- राज्यसभा के प्रस्ताव का

59.संविधान का अनुच्छेद 312 राज्यसभा को किसका अधिकार प्रदान करता है :- एक या अधिक अखिल भारतीय सेवा सृजित करने का

60.केंद्रीय संसद राष्ट्रीय हित में राज्य सूची के विषय पर कानून बना सकती है यदि :- राज्यसभा मे उपस्थित सदस्यों के दो-तिहाई विशेष बहुमत से एक प्रस्ताव पारित करें

61.लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक राज्यसभा को प्राप्त होने के कितने दिनों के भीतर लोकसभा को वापस लौटाना पड़ता है :- 14 दिन

62.लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक राज्यसभा द्वारा पारित मान लिया जाता है यदि उच्च सदन उस पर किसी समय सीमा में कार्य संपादन ना कर सके :- 14 दिन

63.राज्यसभा के सदस्यों को नामित करने का अधिकार किसको है :- राष्ट्रपति

64.राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए कला , साहित्य , विज्ञान आदि क्षेत्रों से 12 सदस्यों को मनोनीत करने की व्यवस्था भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है :- अनुच्छेद 80

65.राज्यसभा की कोई भूमिका नहीं होती है :- अध्यक्ष के निर्वाचन में

66.हमारे संविधान के अनुसार राज्यसभा का कार्यकाल :- समाप्त होने का विषय नहीं है

67.धन विधेयक पारित करने के लिए राज्यसभा को कितना समय दिया जाता है :- 14 दिन

68.राज्यसभा सामान्य विधेयक को अधिकतम कितनी अवधि के लिए रोक सकती है :- छह माह

69.संसद के किसी भी सदन के दो सत्रों के बीच अंतराल किससे अधिक नहीं होना चाहिए :- 6 महीने से

70.कौन सदन का सदस्य हुए बिना इसके अध्यक्ष के रूप में कार्य करता है :- भारत का उपराष्ट्रपति

71.किसी विधानमंडल के किसी सदस्य द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को जनमहत्त्व का अविलंब मामला मानते हुए जो चर्चा की जाती है उसे क्या कहते हैं :- स्थगन प्रस्ताव

Leave a Comment